अवैध तमंचा व लग्जरी कार सहित तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 29 July 2020

अवैध तमंचा व लग्जरी कार सहित तीन अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार


 जालौन उरई--------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड माधोगढ़ थाना  इंस्पेक्टर बीएल यादव को   मिली बड़ी सफलता  उन्होंने एक बड़े वाहन चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जो सिर्फ जिले में ही नही बल्कि अन्य राज्यो में भी वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पकड़े गए गिरोह के कब्जे से एक लग्जरी कार व   अवैध तमंचे भी बरामद किए गए है। 
  पुलिस कार्यालय में मीडिया के सामने मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत माधोगढ़ कोतवाली पुलिस अपराधियों की तलाश में घूम रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर माधौगढ़ कोतवाल बीएल यादव ने अपने हमराहियों के साथ मिझौना तिराहे पर दबिश दी और तीन शातिर वाहन चोरों को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से एक हौंडा सिटी कार व तो तमंचे बरामद हुए। पकड़े गए वाहन चोरो की पहचान दिलशाद पुत्र सहजाद निवासी काशीराम कालोनी खानपुर चौराहा ओरैया, जितेंद्र पुत्र श्याम सुंदर निवासी तिलक नगर ओरैया व इमरान उर्फ काकू पुत्र फिरोज खान निवासी दिबियापुर रोड काशीराम कालोनी ओरैया के रूप में हुई। पकड़े गए तीनो वाहन चोरो का आपराधिक इतिहास भी है। इनके खिलाफ जनपद जालौन, ओरैया समेत अन्य जगहों पर कई मुकदमे दर्ज है। चोरों ने पूछताछ में बताया कि वह माधौगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए आये थे। तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। माधौगढ़ कोतवाल बीएल यादव व उनकी टीम की इस सफलता पर उच्चाधिकारियों ने सराहना की है। चोरो को पकड़ने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कांत, कांस्टेबल गोपाल दीक्षित,भुरेन्द्र, पद्माकर द्विवेदी, राम खिलाड़ी आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages