जालौन उरई-------:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कुठौंद क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नैनापुर थाना कुठौंद में एक दुकान के उद्घाटन के दौरान प्रसाद लेने सड़क पार कर जा रहे एक छह वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल व लहूलुहान हो गया। बालक को घायल होते देख आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने गंभीर हालत में घायल मासूम को कुठौंद सीएचसी दिखाया। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख औरैया रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनपद जालौन के थाना कुठौंद क्षेत्र के गांव नैनापुर निवासी सुकोती गांव में ही बंगाली डॉक्टर है। शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे उसका पुत्र सूरज छह वर्ष सड़क पार करके सामने एक दुकान के उद्घाटन के बाद हो रहे प्रसाद वितरण में प्रसाद लेने जा रहा था। जैसे ही वह सड़क पार करने को बढ़ा तभी कुठौंद की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम का सिर सड़क से टकराकर लहूलुहान हो गया। टक्कर लगते देख आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायल को उठाकर तुरंत सीएचसी कुठौंद ले गए। जहां डॉक्टरों ने मासूम की हालत गंभीर देख उसे औरैया रेफर कर दिया। परिजन जब उसे लेकर जिला अस्पताल औरैया पहुंचे तो डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिजनों का हाल बेहाल है। उधर सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
No comments:
Post a Comment