जालौन उरई-------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा में ट्रैक की जबरदस्त टक्कर डीसीएम में लगी जहां पर उसमें भरे 1 दर्जन बकरे मौत के घाट पहुंच गए कदौरा बुधवार सुबह चार बजे हमीरपुर जोल्हूपुर हाइवे गल्ला मंडी के नजदीक अनियंत्रित ट्रक चालक ने लापरवाही से चलाते हुए आगे जा रही डीसीएम में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी, कि डीसीएम 30 मीटर हाइवे में घसीट कर पलट गई, जिससे चालक चांद मोहम्मद व खलासी जीतू निवासी छतरपुर मध्यप्रदेश घायल हो गए। इसके साथ ही उसमें लदे 13 बकरों की मौत हो गई। चीख पुकार सुन कर राहगीरों व गल्ला मंडी के कर्मचारियों ने चालक-खलासी को निकाल कर सी एच सी भेजा। चालक चांद मोहम्मद ने बताया कि बकरीद के मौके पर छतरपुर से व्यापारियों के 70 बकरे लाद कर कालपी के चौरा बाजार जा रहा था, पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी है, उसको होश अस्पताल में आया है। नुकसान दो लाख रुपए का हुआ है, वही टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक व खलासी फरार हो गए। वहीं ट्रक पलटने से हाईवे करीब दो घंटे तक जाम रहा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment