गर्भवती महिला को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस पलटी तीन गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 15 August 2020

गर्भवती महिला को लेकर जा रही 108 एंबुलेंस पलटी तीन गंभीर रूप से घायल

जालौन उरई-------: रिपोर्ट  आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 के चलते जनपद जालौन में 108 एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को सीएचसी  से लेकर जा रही थी इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें गर्भवती सहित तीन गंभीर रूप से घायल हो गए जालौन जिले के नदीगांव में गर्भवती को सीएचसी से जिला अस्पताल लेकर जा रही एम्बुलेंस बाइक से टकरा कर खंदक में पलट गई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। शनिवार सुबह ग्राम बड़ी खजुरी निवासी श्रीकांत गर्भवती पत्नी को सीएचसी नदीगांव दिखाने गया था।
सीएचसी के डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के रेफर कर दिया। उसने 108 एम्बुलेंस को कॉल कर बुला लिया और अस्पताल के लिए जा रहा था। तभी कोंच विकासखण्ड कार्यालय के पास एम्बुलेंस ने बाइक में टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पानी भरे खंदक में पलट गई।
आस पास के लोगों ने दौड़ कर महिलाओं को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एम्बुलेंस में बैठी महिला की सास रामबेटी, पत्नी रामनाथ घायल हो गई। साथ ही बाइक चालक योगेश पुत्र ओमप्रकाश निवासी नया पटेल नगर भी बुरी तरह से घायल हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

No comments:

Post a Comment

Pages