उरई जालौन-------:( ब्यूरो रिपोर्ट शिव संपत्ति शर्मा भारत न्यूज़ नेशन24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई शहर के झांसी रोड़ स्थित रामराजा पैलेस के पास स्थित अपना दल (एस) कार्यालय का विधिवत फीता काटकर पार्टी बुंदेलखंड जोन प्रभारी बृजलाल लोधी एवं जिला प्रभारी सामंत सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से उदघाटन किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से अनिल अटरिया जिलाध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष संगीता पटेल, राजाबाबू पटेल जिला उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंह भदौरिया जिला उपाध्यक्ष, रामहेत निरंजनकोषाध्यक्ष, आर्दश पटेल जिला सचिव, भगवान सिंह राठौर, अनिल कुशवाहा युवा जिलाध्यक्ष ने अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस पार्टी छोड़कर आये महेंद्र बरार भदारी ने अपने अपने साथियों के साथ अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल अटरिया के कहने पर पार्टी के आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की है और पार्टी संगठन को शिखर पर पहुंचाने के लिए तन-मन और धन से काम करूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बुंदेलखंड जोनल प्रभारी बृजलाल लोधी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता व नेता लगन के साथ काम करें और संगठन की मुखिया अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सभी जाति और धर्मों के लोगों साथ लेकर काम करती है इसी लिए अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष अनिल अटरिया ने थोड़े समय में ही संगठन को जनपद जालौन में मजबूती के साथ खड़ा करने का जो काम किया वह उनका सराहनीय कदम है। इस मौके पर आईएएस सेवा में आये विवेक को मुख्य अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया
Thursday, 27 August 2020
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment