शौचालय निर्माण देखने गए सचिव के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 27 August 2020

शौचालय निर्माण देखने गए सचिव के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट

जालौन उरई --------:(ब्यूरो रिपोर्ट  शिव संपत्ति शर्मा भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए  इस समय  अधिकारी से लेकर  कर्मचारी व बाबू  भ्रष्टाचार में लिप्त हैं इसी का एक  नजारा सामने आया है जहां पर  जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा के  ग्राम पंचायत  जकसिया के मजरा शारदा नगर में शौचालय निर्माण की हकीकत देखने गए सचिव के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी । योजना के तहत राशि लेने के बाद भी निर्माण नहीें कराने वाले दो लोगों ने कागजात फाड़ दिए । अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह बीच – बचाव किया । सचिव ने थाने में दों लोगों के खिलाफ तहरीर दे दी हैं।
जकसिया ग्राम पंचायत के सचिव प्रभात कुमार मजरा शारदा नगर में लाभार्थियों के शौचालय निर्माण का निरीक्षण करने पहुचें थें । आरोप है कि गांव निवासी केदार पाल व भगवानदीन को निर्माण की पहली किस्त का छह हजार रूपया मिला चुका है। भौतिक सत्यापन में सचिव कों वहां पर कुछ नहीं मिला । उन्होंने पूछा कि काम क्यों नही शुरू करावाया गया है। इस पर उन दोनो ने जवाब दिया कि पूरे रुपये मिलने के बाद ही काम शुरू होगा । कुछ रुपए प्रधान व उनके अधिकारियों को देना होगा जिसके बाद सचिव संग अभद्रता कर दी गई। अन्य ग्रामीणों ने विवाद को शांत करवाया । प्रभात कुमार ने थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी । प्रभात ने बताया कि उनके साथ दोनों ने गाली-गलौज और मारपीट की गई । शौचालय से संबधित कागजात फाड़ दिए और जेब से 2350 रूपये भी निकल लिए । थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना हैं कि   जांच कर कार्रवाई की जाएगी ।

No comments:

Post a Comment

Pages