जालौन उरई ------: उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर तीन दिन पूर्व आत्महत्या करने वाली युवती नीशू के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए अब सियासत भी तेज हो गई है। सपा, कांग्रेस और भाजपा के बाद अब अन्य दलों ने भी दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है। सोमवार को कई दलों के नेताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नीशू के परिजनों से मिलने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें न्याय न मिलने की स्थिति में पार्टी ने आंदोलन करने की बात कही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीनदयाल काका, यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष पुष्पेंद्र राजपूत, धर्मेंद्र जाटव, रामानंद, अनुज राजपूत, रामबिहारी और महेंद्र आदि मौजूद रहे। वहीं, भारतीय नौजवान सभा एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने भी राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर नीशू मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्टी ने मृतका के परिजनों को पचास लाख रुपये एवं सरकारी नौकरी देने के साथ घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। इस दौरान कामरेड राम सिंह चौधरी, विनय पाठक, देवेश चौरसिया, प्रभूदयाल पाल, राजीव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
उधर, समाजवादी छात्रसभा के प्रदेश सचिव मोहित यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि नीशू आत्महत्या प्रकरण में पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है। इस मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने टीम का गठन किया है। मामले में पुलिस की संलिप्तता है, इसलिए मामले की जांच में पुलिस कर्मियों को शामिल न करते हुए प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों से मामले की जांच कराई जाए। इस दौरान अभय यादव, अभिषेक यादव, आशीष, दीपक यादव, अजीत यादव, जीतू वर्मा और अमन अहिरवार आदि मौजूद
No comments:
Post a Comment