जालौन उरई --------:( report -Ashis Pathak Bharat News Nation 24 network Jalaun) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें लोडर की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर दामाद की मौत हो गई घटना जालौन जिले के मुहम्मदाबाद में उरई-राठ मार्ग की है दोनों हमीरपुर स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलकर बुधवार को बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। घटना की खबर परिजनों को लगते ही घर में कोहराम मच गया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के भिंड जिले के बिजनेशपुरा गांव निवासी नरेश प्रजापति (40) पुत्र घमंडी अपने ससुर रामप्रकाश प्रजापति (60) पुत्र बिंदोले के साथ जिला हमीरपुर में रिश्तेदारी में आए थे। बुधवार की सुबह बाइक से घर लौट रहे थे।
तभी डकोर कोतवाली क्षेत्र के उरई-राठ मार्ग पर जैसारी खुर्द मोड़ पर सामने से आ रहे पिकअप लोडर ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को कोतवाल डकोर आर के सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां डाक्टरों ने रामप्रकाश को मृत घोषित कर दिया। नरेश का उपचार शुरू किया। कुछ देर बाद ही नरेश ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने लोडर चालक रवि राठौर पुत्र राजकुमार राठौर निवासी मेजर कालोनी गदाई पुरा थाना हजीरा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश को लोडर सहित पकड़ा है। हादसे की सूचना पाकर मृतक के परिजन भी उरई आ गए हैं। परिजनों को रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
No comments:
Post a Comment