बुंदेलखंड से विधायकों को मिल सकती है योगी सरकार की मंत्रिमंडल में जगह - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 23 July 2021

बुंदेलखंड से विधायकों को मिल सकती है योगी सरकार की मंत्रिमंडल में जगह

जालौन-------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारतNews Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन विधानसभा चुनाव से ठीक आठ महीने पहले होने वाले योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में बुंदेलखंड से ब्राह्मण या ओबीसी विधायक को मंत्री पद से नवाजा जा सकता है। इस विस्तार में झांसी को भी प्रतिनिधित्व मिल सकता है। 27 जुलाई से लेकर अगस्त के पहले सप्ताह में कभी भी विस्तार होने की संभावना है।प्रदेश सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाओं का दौर गर्म है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार में सरकार सोशल इंजीनियरिंग पर फोकस करेगी। कभी बसपा का गढ़ रहे बुंदेलखंड में अब भाजपा बहुत मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी है। बुंदेलखंड की जनता का पिछले सात सालों से बीजेपी को खूब समर्थन मिला है। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने पहले सभी 19 सीटें जीतकर विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया। 2019 में दो साल बाद हुए लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की आंधी चली। चारों लोकसभा सीटों पर पार्टी के ही सांसद बनें। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले हो रहे योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में बुंदेलखंड की झोली भरने की संभावना है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस बार ब्राह्मण या फिर किसी ओबीसी विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। चूंकि, बसपा ने भी ब्राह्मणों को लुभाना शुरू कर दिया है। ऐसे में प्रदेश में 12 फीसदी इस वोट बैंक पर भाजपा की भी नजर है। मौजूदा समय में बुंदेलखंड में एक-एक ब्राह्मण और अनुसूचित जाति विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इसलिए सोशल इंजीनियरिंग के तहत भाजपा ओबीसी समाज से भी किसी जनप्रतिनिधि को मंत्री बनाकर एक बड़े बैंक को साध सकती है।
केंद्रीय मंत्री सहित चार पंचायत अध्यक्ष अनुसूचित जाति के
संगठन के नेताओं का कहना है कि हाल ही में भाजपा के बुंदेलखंड की सात में से चार सीटों पर अनुसूचित जाति के जिला पंचायत अध्यक्ष बने हैं। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री मंडल विस्तार में जालौन सांसद भानु प्रताप वर्मा को शामिल कर पार्टी ने इस वर्ग को भरपूर संतुष्ट कर दिया है। ऐसे में नए मंत्रियों की लिस्ट में दूसरे वर्ग को मौका मिलने की उम्मीद है।
झांसी की सदर सीट से रवि शर्मा, गरौठा से जवाहर राजपूत, बबीना से राजीव पारीछा, मऊरानीपुर से बिहारी लाल आर्य, ललितपुर की सदर सीट से रामरतन कुशवाहा, महरौनी से मनोहर लाल पंथ, जालौन की उरई से गौरीशंकर वर्मा, कालपी से नरेंद्र सिंह जादौन, माधौगढ़ से मूलचंद्र निरंजन, हमीरपुर से युवराज सिंह, राठ से मनीषा अनुरागी, महोबा से राकेश गोस्वामी, चरखारी से ब्रजभूषण राजपूत, चित्रकूट से चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, मानिकपुर से आनंद शुक्ला, बांदा की सदर सीट से प्रकाश द्विवेदी, नरैनी से राजकरण कबीर, बबेरू से चंद्रपाल कुशवाहा और तिंदवारी बृजेश प्रजापति विधायक हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages