आगरा बस हाईजैक मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 19 August 2020

आगरा बस हाईजैक मास्टरमाइंड को पुलिस ने दबोचा

लखनऊ --------:( report -JP duvedi Bharat News Nation 24 network Lucknow) उत्तर  प्रदेश पुलिस के हाथों एक बड़ी कामयाबी  लगी है आगरा बस हाइजैक मामले में यूपी  पुलिस ने मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता को पकड़ लिया है. पुलिस को देखने पर उसने गोलियां चलाई थीं. जवाबी फायरिंग में प्रदीप जख्मी हो गया, उसका पैर काटना पड़ सकता है. प्रदीप ने अपने लोगों के साथ मिलकर 34 सवारियों वाली बस को हाइजैक कर लिया था. यह बस गुरुग्राम से मध्य प्रदेश जा रही थी

आगरा जोन के एडीजी अजय आनन्द ने बताया कि आगरा बस हाइजैक  मामले का मास्टरमाइंड प्रदीप गुप्ता पकड़ा गया है. वह बाइक से भाग रहा था.जब चेकिंग के लिए पुलिस ने बाइक को रोका था वह फायरिंग करके भागने की कोशिश करने लगा. जबावी फायरिंग में प्रदीप को पैर में गोली लगी. डॉक्टर्स के मुताबिक, प्रदीप की जान बच गई है लेकिन उसका पैर काटना पड़ सकता है.

पुलिस ने इसे लेन-देन का विवाद बताया था. 34 सवारियों से भरी इस बस को बदमाशों ने हाइजैक कर लिया था. ये लोग ड्राइवर और कंडक्टर को कुबेरपुर में उतारकर बदमाश सवारियों समेत बस को ले गए थे. बस गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के लिए निकली थी. लेकिन फिर गुरुग्राम से चलने के बाद आगरा, ग्वालियर और झांसी में बस बदली गई. हालांकि, सवारियों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया गया था.

इस पूरे घटनाक्रम में श्रीराम फाइनैंस कंपनी का नाम आया था. कंपनी प्रदीप गुप्ता की है जो प्राइवेट लोन बांटने का काम करता है. इसी ने बस खिंचवाई थी.

बस में सवार यात्री ने क्या बताया

गुरुग्राम से बस में सवार एक शख्स ने बताया था कि वह मोहबा जाने के लिए बस में बैठा था. गुरुग्राम से जब बस आगरा पहुंची तो कंडक्टर ने उन्हें दूसरी बस में बैठा दिया. उस वक्त ड्राइवर और कंडक्टर किसी बात पर झगड़ भी रहे थे. इसके बाद ग्लावियर में दोबारा बस बदलवाई गई. फिर झांसी में उन्हें अलग बस में बैठाया गया.

No comments:

Post a Comment

Pages