अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय महिला फांसी पर झूली -मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 15 September 2020

अज्ञात कारणों के चलते 30 वर्षीय महिला फांसी पर झूली -मौत

 जालौन उरई-----:( Report -Vinay Panchal भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम बरहल निवासी  श्रीमती अर्चना पत्नी करन सिंह दोहरे उम्र करीब 30 बर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रात्रि कमरे में फंसी लगाकर अपनी जीबन लीला समाप्त कर ली है। जैसे ही परिजनों ने उक्त घटना को देखा तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गयी और आनन फानन में कैलिया पुलिस को घटना से अवगत कराया सूचना पर कैलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार एवं उप निरीक्षक शिव करन वर्मा घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से मृतका के शव को नीचे उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोष्ट मार्टम के लिए भेज दिया मृतका के एक पुत्र व एक पुत्री है और मृतका का मायका थाना नदीगांव के ग्राम ईश्वरी में है। पुलिस उक्त घटना की जांच में जुट गई है और मृतका के फांसी लगाने के कारणों को खोज रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages