उरई-----:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन आज भाजपा समर्थक मंच के प्रति लगन व निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव के निर्देश पर प्रदेशाध्यक्ष श्री विनोद साहू के द्वारा कुलदीप मिश्रा को जनपद जालौन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिस पर कुलदीप मिश्रा ने भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एवं प्रदेश अध्यक्ष विनोद साहू का आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि जो राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव ने जिला अध्यक्ष के काबिल समझा और यह पूर्ण आश्वासन दिलाना चाहता हूं कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे उनको वह हर संभव स्थिति में पूरा करेंगे एवं साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान कर उच्च शिखर पर ले जाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसके अलावा मिश्रा जी ने यह भी कहा कि संगठन के विस्तार का कार्य जल्द ही पूरा किया जाएगा जिससे संगठन के उद्देश्यों को पूरा करने में सहायता मिले।
Tuesday, 15 September 2020
कुलदीप मिश्रा बने भाजपा समर्थक मंच के जिला अध्यक्ष
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment