जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतर्जनपदीय वाहन लुटेरे अबैध असलाहों के साथ गिरफ्तार लूटी गयी सिफ्ट डिजायर बरामद - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 15 September 2020

जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता अंतर्जनपदीय वाहन लुटेरे अबैध असलाहों के साथ गिरफ्तार लूटी गयी सिफ्ट डिजायर बरामद

 जालौन उरई -------:(रिपोर्ट- विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों एवं वांछितो की धड्पकड़ के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस एवं एसओजी टीम को भारी सफलता हाथ लगी है पुलिस ने तीन अंतर्जनपदीय वाहन लुटेरो को अबैध असलाहो के साथ विगत दिनों नेशनल हाइवे से लूटी गयी सिफ्ट डिजायर कार के साथ पकड़ लिया जवकि वाहन लुटेरो को संरक्षण देने बाले का भी पुलिस ने पता लगाते हुए मामले में चार लोगो पर कार्यवाही की है
उक्त घटना का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ यशबीर सिंह ने बताया कि विगत दिनों नेशनल हाइवे से एक सिफ्ट डिजायर कार नशीला पदार्थ खिलाकर लूट ली गयी थी और चालक को पास में ही खेत में लगे एक पेड़ से बांधकर लुटेरे फरार हो गए थे जिसका मुकद्दमा पीड़ित इकबाल सिंह भाटिया निबासी झोकन बाग जनपद झाँसी की तहरीर पर उरई कोतवाली पुलिस ने दर्ज कर लिया था तभी से घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली निरीक्षक जेपी पाल के साथ एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार एवं मंडी चौकी इंचार्ज रामवीर सिंह को लगाया गया था जिस पर कोतवाली प्रभारी ने एनी सहयोगियों के साथ मिलकर पता लगाकर मुखबिर की सुचना पर शहर के अजनारी हाइवे के पास से मुड भेड़ के दौरान शकील व् नमो नारायण को लूटी हुयी सिफ्ट डिजायर के साथ पकड़ लिया एवं पकडे लगे अंतर्जनपदीय लुटेरे शकील की निशान देहि पर धटना में शामिल मोहन को शिवा दावा कानपूर झाँसी हाइवे से गिरफ्तार कर लिया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकडे गए तीनो आरोपित अंतर्जनपदीय लुटेरे है जिनकी उरई निबासी एक व्यक्ति शरण स्थली बना हुआ था जिसके खिलाफ भी कार्यवाही की गयी है पुलिस ने पकडे गए आरोपितो के पास से कई अबैध असलाह भी बरामद किये है पुलिस की पूंछतांछ के दौरान पकडे गए आरोपितो ने बताया कि हम लोग महगी कारो के चालको को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट करते है और आज लूटी गयी सिफ्ट डिजायर कार को उरई बेचने के लिए आ रहे थे सभी के खिलाफ संगीन धाराओ में मुकद्दमा पंजीकृत करके जेल भेजा जा रहा है गिरफ्तार करने बाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल, एसओजी प्रभारी प्रवीण कुमार, एसआई चन्दन पाण्डेय, रामवीर सिंह हेडकांस्टेबिल,

No comments:

Post a Comment

Pages