जालौन उरई --------:(रिपोर्ट विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन डीएम एसपी की मौजूदगी में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने 94 शिकायतें दर्ज कराईं ।8 शिकायतों का डीएम ने मौके पर निस्तारण कराया। बाकी शिकायतें संबंधित अधिकारी को सौंपकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मंगलवार को डीएम डॉ मन्नान अख्तर की अध्यक्षता व एसपी यशवीर सिंह की मौजूदगी में कोविड-को देखते हुए सोसल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए संपूर्ण समाधान दिवस हुआ दिवस में क्षेत्र के 94 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराई।जिसमे सबसे ज्यादा राजस्व व पुलिस विभाग की थी। मौजूद सभी विभाग के अधिकारी मात्र 8 शिकायत का निस्तारण कर सकें, जबकि 86 शेष बचीं। डीएम ने संबंधित अधिकारी को शिकायतें सौंप त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
इस मौके पर एसडीएम सतेंद्र सिंह ,तहसीलदार उरई, सीओ संतोष कुमार, सीएमओ अल्पना बरतारिया, ईओ संजय कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment