जालौन उरई ------:(Beuro report -Shiv sampatti Sharma Bharat News Nation 24 network) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन विकासखंड जालौन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम वीरपुरा के किसानों ने विद्युत समस्या से तंग आकर जिला मुख्यालय उरई जिला अधिकारी को एक ज्ञापन भेंट किया जालौन तहसील क्षेत्र के अंर्तगत पड़ने वाले ग्राम वीरपुरा के दर्जनों ग्रामीणों ने आज कलेक्ट्रेट पहुंच कर विद्युत निस्तारण की मांग की जालौन तहसील क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवासी ग्रामीण सर्वेश दीक्षित, रमाकांत निरंजन, विकास कुमार, लालता प्रसाद, उत्तम सिंह, राघवेंद्र सिंह, राहुल सिंह आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए बताया है कि उनके गांव की सप्लाई कुकरगांव पावर हाउस से है जिससे लगभग तीन माह से विद्युत नहीं आ रही है। इस सम्बंध में जब विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी से जानकारी ली जाती है तो वह कोई संतोष जनक उत्तर नहीं देते है। इस समय ग्रामीणों की फसलें सूख रही है जिसकी बजह से ग्रामीण परेशान और हैरान है जबकि गांव में 85 टयूवबेल कनेक्शन है। ग्रामीणों ने विद्युत ब्यवस्था में सुधार की मांग जिलाधिकारी से की है जिससे ग्रामीणों की फसल की पैदावार हो सके।
Wednesday, 9 September 2020
विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली से त्रस्त ग्रामीणों ने डीएम को भेंट किया ज्ञापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment