नोडल अधिकारी ने किया कोंच सी एच सी का औचक निरीक्षण - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 9 September 2020

नोडल अधिकारी ने किया कोंच सी एच सी का औचक निरीक्षण

जालौन उरई-----:उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन शासन की ओर से जिले के लिए नामित नोडल अधिकारी पवन कुमार ने सीएचसी का निरीक्षण किया। जहां पर उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे ओपीडी की स्थिति को देखा। वहीं नोडल अधिकारी ने अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी आरके शुक्ला को एंटीएन जांच पर जोर दिए जाने व कोविड वेन को अलग से चलाए जाने के निर्देश दिए।बुधवार को नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी ने सबसे पहले अस्पताल की साफ सफाई की स्थिति को देखकर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली।इस दौरान उपजिलाधिकारी अशोक कुमार,तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages