जालौन उरई -----: (रिपोर्ट - आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकास खंड कदौरा क्षेत्र के ग्रामीणांचल में कृषि कार्य के लिए जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से चालक की मौत हो गई। वहीं अन्य युवक घायल हो गया। रिश्तेदारी में आए युवक की मौत से रिश्तेदारों समेत परिजनों में कोहराम मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा थाना कदौरा क्षेत्र के ग्राम कठपुरवा गर्रेही मार्ग पर खेत पर बखराई के लिए जा रहे किसान का ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट जाने से हिमांशु (25 वर्ष) पुत्र छुटकन निवासी बिंवार की मौत हो गई। वहीं अभिषेक (20 वर्ष) पुत्र विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए सीएचसी कदौरा ले जाया गया। मामले में घायल अभिषेक द्वारा बताया गया कि बुधवार की दोपहर वह अपनी बुआ के लडक़े हिमांशु को लेकर खेत पर जा रहा था तभी गांव से निकलते ही अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिस पर आनन फानन दौड़े लोगों द्वारा बचाव कार्य करते हुए दोनों को निकालकर अस्पताल कदौरा ले जाया गया जिसमें हिमांशु की मौत हो चुकी थी। दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई जिससे दोनों परिवारों में मातम छा गया।
No comments:
Post a Comment