जालौन उरई ------:( रिपोर्ट्- आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन लखनऊ से उरई नगर में आये सपा के प्रांतीय नेता राहुल सक्सेना का सपा की वरिष्ठ नेत्री कुसुम सक्सेना ने सपा के वरिष्ठ दर्जनों नेताओं के साथ अपने आवास churkhi वाईपास एआरटीओ कार्यालय के पास फूलगुच्छ एवं कोरोना योद्धा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव मौखरी, देवेन्द्र सिंह यादव, अनूप बाल्मीकि, राहुल पिरौना, विक्की पटेल, मोहर सिंह राठौर, सुरेन्द्रप्रताप सिंह, सरनाम पारीक्षा, रामजी मौखरी, कपिल गुमावली, हंसराज मौखरी सहित आदि सपाजन मौजूद रहे। उपरांत पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा के प्रांतीय नेता राहुल सक्सेना ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता बहुत परेशान हो चुकी है किसान, मजदूर, छात्र, गरीब सभी परेशान नजर आ रही है जिसका लाभ आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को मिलेगा और सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी Editor-in-chief Dr Shiv Kumar Bharat News Nation 24
Saturday, 5 September 2020
उरई में वरिष्ठ सपा नेत्री कुसुम सक्सेना ने किया प्रांतीय नेता राहुल सक्सेना का भव्य स्वागत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment