बदायूं - छुट्टी ना देने पर सिपाही ने इस्पेक्टर को मारी गोली - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 5 September 2020

बदायूं - छुट्टी ना देने पर सिपाही ने इस्पेक्टर को मारी गोली

बदायूं-------: (Bharat News Nation 24 network)  मामला उत्तर प्रदेश के बदायूं का है जहां पर छुट्टी ना मिलने से त्रस्त  एक सिपाही ने एसएसआई को गोली मारकर खुद गोली मार ली। बताया जा रहा है कि सिपाही ने इंस्पेक्टर से दस दिनों की छुट्टी मांगी थी। इंस्पेक्टर ने दस दिन की बजाए उसे चार दिन की ही छुट्टी दी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और गुस्साए सिपाही ने इंस्पेक्टर को गोली मार दी।मामला   जनपद बदायूं के उझानी कोतवाली का है। यहां पर तैनात कॉन्स्टेबल ललित कुमार ने एसएसआई राम अवतार से छुट्टी मांगी थी। उसने दस दिनों की छुट्टी के लिए आवेदन किया था। उसके आवेदन पर इंस्पेक्टर ने सिर्फ चार दिनों की छुट्टी ही मंजूर की। दरअसल कोतवाली के इंस्पेक्टर ओमकार सिंह बीते दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। वह छुट्टी पर चल रहे हैं। इंस्पेक्टर का चार्ज एसएसआई राम अवतार के पास था। सिपाही और एसएसआई के बीच छुट्टी को लेकर विवाद इतना बढ़ा की सिपाही ने गोली चला दी।घटना के बाद दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में हालत गंभीर देखते हुए दोनों बरेली के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। दोनों को बरेली में भर्ती कराया गया है।                                     प्रधान संपादक - डॉ० शिव कुमार पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24

No comments:

Post a Comment

Pages