पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 15 September 2020

पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप लगाई न्याय की गुहार

जालौन  उरई-------:(रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरट निवासी रानी पुत्री चंद शेखर शेखर वर्मा ने आज उरई में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई है। बता दें कि रानी के पड़ोसी मानसिंह गिरधारी पुत्र स्व लल्लू व पर्वत व मन्नू लाल पुत्र मान सिंह सिंह कुशवाहा से अग्गा के मामले में 107, 116 सीआरपीसी की कार्यवाही दोनों पक्षों पर हुई थी। रानी पुत्री चंदशेखर ने बताया है कि 5 सितम्बर को रात्रि 12:00 बजे करीब आग लगा दी जिससे काफी नुकसान हुआ और प्रार्थिनी के पिता द्वारा थाना कोटरा में प्रार्थना पत्र दिया गया था लेकिन कोटरा पुलिस 
एसआई शिव कुमार मौर्य ने अपने समकक्ष से जाति के लोगों पर कार्यवाही न कर सांठगांठ कर ली और कोई कार्रवाई नहीं की प्रार्थिनी ने बताया की यह दबंग प्रवृत्ति के लोग हैं। प्रार्थिनी ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप न्याय की गुहार लगाई।

No comments:

Post a Comment

Pages