प्रेम प्रसंग के चलते देवर भाभी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Saturday, 5 September 2020

प्रेम प्रसंग के चलते देवर भाभी ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

 लखनऊ-----:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क  ) मामला उत्तर प्रदेश के आगरा का है जहां पर  रिश्ते में देवर भाभी का प्रेम परवान चढ़ा जिसमें दोनों  कि मिलने पर पाबंदी लग गई  दोनों शादीशुदा होते हुए भी इश्क लड़ाने लगे साथ जीने मरने की कसमें खाएं इसी के चलते मथुरा जिले के कोसीकलां क्षेत्र में शनिवार की सुबह रेलवे लाइन पर महिला और युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों रिश्ते में देवर-भाभी थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है। 
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम को करीब पांच बजे गांव हताना निवासी महिला और युवक लापता हो गए। दोनों के लापता होने के बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। गांव में दोनों के घर बराबर में थे। 
शनिवार की तड़के पेट्रोलिंग मेन ने आगरा-दिल्ली रेलमार्ग पर महिला और युवक के शव मिले। दोनों के सिर धड़ से अलग थे। उनके मोबाइल लाइन के सहारे सिग्नल बॉक्स पर रखे थे। युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। 
शवों का हाल देख ग्रामीण सहम गए। ग्रामीणों ने मृतकों की शिनाख्त पीतातम्बर पुत्र सामालिया निवासी गांव हताना के रूप में हुई। मृतक महिला की शिनाख्त पीताम्बर के चचेरे भाई कन्हैया की पत्नी कुंती के रूप में हुई। दोनों की मौत के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार पीतातम्बर और कुंती के प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इसी के चलते दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर दी। उधर, पुलिस ने परिजन से बातचीत करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद परिजनों को सौंप दिया। 
कोटवन चौकी प्रभारी राजकुमार पंवार ने बताया कि महिला और युवक दोनों शादीशुदा थे। दोनों पर दो-दो बच्चे भी थे। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इस संबंध में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, लेकिन ग्रामीणों से इस तरह की जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर रही है

No comments:

Post a Comment

Pages