फसल खराब होने से त्रस्त 53 वर्षीय महिला फांसी पर झूली- मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 5 October 2020

फसल खराब होने से त्रस्त 53 वर्षीय महिला फांसी पर झूली- मौत

जालौन उरई  ------:(रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क  ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के  कुठौंद में अन्ना मवेशियों के फसल चर जाने से परेशान महिला ने खेत में फांसी लगाकर जान दे दी शव पेड़ पर लटकता देख अफरा तफरी मच गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने शव को पेड़ से उतरवाकर जांच पड़ताल की। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। कुठौंद थाना क्षेत्र के निजामपुर में रहने वाले शिरोमण की 53 वर्षीय पत्नी रामश्री के पास दो बीघा जमीन थी।
इसमें बाजरा की फसल बोई थी। अन्ना जानवरों ने फसल चरकर नुकसान कर दिया। वह सोमवार सुबह खेत की ओर बकरी चराने गई थीं। फसल खराब देखकर दोपहर एक बजे के करीब साफी से खेत में लगे बेरी के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।
आसपास खेेतों में काम कर रहे किसानों ने महिला का शव पेड़ पर लटका देख  पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला के तीन पुत्र हैं।
यह अलग-अलग रहते हैं। महिला का पति उससे अलग रहता है। महिला मजदूरी कर अपना भरण पोषण करती थी। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages