अगर फेंका पत्थर रेल में तो जाना पड़ेगा जेल में - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 7 October 2020

अगर फेंका पत्थर रेल में तो जाना पड़ेगा जेल में

 जालौन उरई----- :( रिपोर्ट विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड रेल सुरक्षा बल झांसी की ओर से दिए गए निर्देशों पर आरपीएफ ने गेट पर राहगीरों को रोककर सुरक्षा संबंधित उपाय   सुझाये। साथ ही यह भी कहा कि ट्रेन में पत्थर फेंकते हुए कोई पाया गया तो उसके ऊपर रेलवे अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी राम अवतार अपने हमराही उप निरीक्षक धीरेंद्र पाल सिंह, हमराह सहायक उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक किशन लाल, हेड कांस्टेबिल लाखन सिंह, विनय कुमार, राम प्रताप यादव, कांस्टेबल छोटे लाल यादव के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन आटा के पास स्थित गेट नंबर 189, गेट नंबर 192 व ऊसरगांव से कालपी के मध्य गेट नंबर 193 व 194 पर जागरूकता अभियान चला गया। जिसमें गेटों से पास होने वाले राहगीरों को रोककर गेट क्रॉस करने संबंधित उपाय बताए गए। कहा कि जब गेटमैन गेट को बंद कर देता है तो हूटर बजने लगता है और हूटर की आवाज सुनकर वाहन एवं मोटरसाइकिल चालक अपने वाहन की स्पीड बढ़ा देते हैं और बंद होते फाटक के नीचे से निकलते है। जिससे फाटक का बैरियर टूटने की संभावना बनी रहती है। इसलिए फाटक बंद होते समय हूटर की आवाज सुनकर फाटक के पहले ही खड़े हो जाएं और ट्रेन के पास होने के बाद ही रेलवे फाटक को पार करें। यह भी कहा कि बच्चे रेलवे लाइन पर गिट्टी नहीं रखें व यात्री ट्रेनों पर गिट्टी नहीं फेंके। अगर ऐसा करते हुए पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्रा के दौरान कोई परेशानी होती है तो टोल फ्री नंबर 182 पर कॉल कर तुरंत सूचना दें। जिससे समय रहते घटना घटित होने से बचाया जा सके।

No comments:

Post a Comment

Pages