सड़क दुर्घटना में घर लौट रहे इंटर कॉलेज के लिपिक की ट्रक की टक्कर से मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Friday, 9 October 2020

सड़क दुर्घटना में घर लौट रहे इंटर कॉलेज के लिपिक की ट्रक की टक्कर से मौत

जालौन उरई --------:(रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 नेटवर्क )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बेटे के जन्मदिन पर घर आ रहे इंटर कॉलेज के लिपिक की जालौन में ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। शुक्रवार को उसका शव घर लाया गया तो बेटे के जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।
आपको अवगत कराते  चलें कि बाघराय थाना क्षेत्र के फूलपुर मौरी सूबेदार का पुरवा गांव निवासी सुबोध कुमार सरोज (38) पुत्र विश्वनाथ सरोज कानपुर के एक इंटर कॉलेज में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को उनके बेटे संस्कार का जन्मदिन था। जिसमें शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को वह कानपुर से बाइक से घर के लिए निकले।
रास्ते में जालौन के पास नेशनल हाईवे पर उनकी बाइक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। बृहस्पतिवार को ही परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार सुबह मृतक का शव घर पहुंचने पर फिर चीखपुकार मच गई।
शुक्रवार को ही बेटे संस्कार का जन्मदिन था, लेकिन सुबोध की मौत होने से परिवार में खुशियों की जगह मातम पसर गया। पिता विश्वनाथ, माता चिंतामणि, पत्नी सुशीला देवी व बेटे संस्कार का रो-रो कर बुरा हाल है।
मारपीट में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। आक्रोशित परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। बाद में एसडीएम के जमीन का पट्टा, 10 लाख रुपये, कार्रवाई सहित अन्य मांगों के मानने पर परिजन शव उठाने पर राजी हुए।
बाघराय थाना क्षेत्र के काशीपुर डुबकी गांव में बीते 19 जून को सुरेंद्र सरोज व हरिलाल सरोज के बीच खेत से मिट्टी की खुदाई को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें सुरेंद्र सरोज (35) पुत्र जगई सरोज के सिर में गंभीर चोटें आई थीं। प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में चीखपुकार मच गई।
मामले में सुरेंद्र की पत्नी आरती देवी की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने गांव के हरी सरोज, मिथिलेश सरोज, दीपक, रूपेश के विरुद्ध जान से मारने के प्रयास व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
बृहस्पतिवार की देर रात सुरेंद्र की मौत के बाद गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम जलराजन चौधरी मौके पर पहुंचे। सुरेंद्र के परिजनों ने उन्हें छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
इसमें दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता, चार बीघे जमीन का पट्टा, एक आवास, शौचालय, आरोपियों के विरुद्ध 302 का मुकदमा व जमीन न मिलने तक परिवार को मुफ्त राशन दिए जाने की मांग शामिल थी। मृतक की पत्नी आरती कैंसर से पीड़ित है। उसकी दवा के लिए आर्थिक सहायता की भी मांग की गई।
एसडीएम ने मुकदमा पंजीकृत कराने, आवास, शौचालय, मृतक की पत्नी आरती देवी को कैंसर के इलाज में पूरी धनराशि शासन से दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही आर्थिक सहायता के लिए अपनी सिफारिश शासन स्तर पर भेजने की बात कही। आश्वासन पर परिजन शव उठाने के लिए राजी हुए। इस दौरान एसडीएम के साथ नायब तहसीलदार वृजमोहन शुक्ल, प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश प्रसाद, एसओ जेठवारा संजय पांडेय, राजस्व निरीक्षक रामकुमार आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages