बाइक सवार पत्नी की ट्रक के चपेट में आने से मौत पति गंभीर रूप से घायल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 24 November 2020

बाइक सवार पत्नी की ट्रक के चपेट में आने से मौत पति गंभीर रूप से घायल

 जालौन उरई---------:( रिपोर्ट- आशीष पाठक भारत  News Nation 24)उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एनएच 27 पर कालपी डाकखाने आधारकार्ड में दर्ज पता ठीक कराने जा रहे आटा निवासी दंपति की बाइक में मंगलवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई और पति घायल हो गया। बाइक चला रहा पति हेलमेट नहीं लगाए था।
आटा निवासी अतर सिंह (30) की पत्नी मंजू (28) के आधार कार्ड में पता गलत लिखा है। मंगलवार को अतर सिंह पत्नी को लेकर कालपी डाकखाने में पता ठीक कराने के लिए जा रहे थे। चौरासी गुबंद के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। मंजू सड़क पर सिर के बल जा गिरी।
सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और अतर भी गंभीर रूप से घायल गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अतर को सीएचसी पहुंचाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चालक भाग निकला, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतका के तीन बेटियां हैं।


No comments:

Post a Comment

Pages