उरई/जालौन-------: (रिपोर्ट विनय पांचाल भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन माननीय भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस के अवसर पर मा0 विधायक कालपी नरेन्द्र सिंह जादौन एवं जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्जवलन कर किसान सम्मान दिवस के आयोजन का शुभारम्भ न्यू मंगलम गेस्ट हाउस उरई में किया गया। किसान सम्मान दिवस में अध्यक्ष कृषि विज्ञान केन्द्र जालौन द्वारा किसानों के मसीहा माननीय भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय से उपस्थित समस्त कृषकों को अवगत् कराया। अन्य सहयोगी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उपस्थित कृषकगणों को वैज्ञानिक तरीके से उन्नतिशील कृषि करने की जानकारी दी गयी। किसान सम्मान दिवस में माननीय विधायक एवं जिलाधिकारी डा0 मन्नान अख्तर द्वारा जनपद स्तरीय में उत्कृष्ट 16 कृषकों को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 7000 रू0 एवं 16 कृषकों को द्वितीय पुरस्कार स्वरूप 5000 रू0 से सम्मानित किया गया एवं विकासखण्ड स्तरीय में उत्कृष्ट कृषकों को पुरस्कार स्वरूप 2000 रू0 से सम्मानित किया गया।
माननीय विधायक क्षेत्र कालपी श्री नरेन्द्र सिंह जादौन जी ने अपने भाषण के प्रारम्भ में श्री साहब सिंह द्वारा अवगत करायी गयी समस्याओं एवं माॅग के क्रम उचित कार्यवाही किये जाने एवं समस्त समस्याओं से शासन को अवगत कराने का आश्वासन दिया गया। उपस्थित समस्त कृषकगणों को अपने खेतों में पराली न जलाने एवं जलाने से होने वाले दुष्परिणामों से भी अवगत कराया।
जिलाधिकारी महोदय ने अपने भाषण में विद्युत विभाग द्वारा बिल में की जा रही गड़बड़ी की समस्या को संज्ञान में लेकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। उन्होने बताया कि नहरों का पानी ओवर फ्लों हो जाने से जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है उसका सर्वेक्षण कराकर उचित सहायता धनराशि उपलब्ध करायी जायेगी। साथ ही जनपद में पिछले तीन वर्षांे में अस्थायी गौशालाओं को बढ़कार वर्तमान में कुल 408 अस्थायी गौशालायें स्थापित है जिससें अन्ना जानवरों की समस्या कम होने अवगत कराते हुये उनके संचालन में अधिक से अधिक जन सहयोग की अपेक्षा की गयी।
भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष श्री साहब सिंह चैहान द्वारा मंच के माध्यम से अपने भाषण में विद्युत विभाग द्वारा जनपद के कृषकों को द
No comments:
Post a Comment