जालौन उरई-------: ( रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24 ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई के मोहल्ला बघौरा में सिपाही व मोहल्ले वासियों के बीच हुई जमकर मारपीट में सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं सहित 12 लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है सिपाही पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बसपा के पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में सपा नेता के रिश्तेदार समेत 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। कोतवाल सुधाकर मिश्रा ने बताया कि मौके से नौ लोगों को पकड़कर लाया गया था। इनमें पांच लोगों को जेल भेजा जा रहा है, जबकि महिलाओं को मुचलके पर छोड़ दिया गया है। कौन किसका रिश्तेदार है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है।
आपको घटना से अवगत कराते चलें कि शुक्रवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बघौरा में सपा नेता श्रीरामपाल के रिश्तेदार वासुदेव पाल पुत्र शारदा प्रसाद निवासी बघौरा उरई व सिपाही अरविंद किशोर पुत्र राधा किशोर निवासी सुभाषनगर कोतवाली महोबा के बीच गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया था। अरविंद शहर कोतवाली में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात है। विवाद इतना बढ़ा कि कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। वासुदेव के परिजनों व मोहल्ले की महिलाओं आदि ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी थी।
सिपाही की सूचना पर पहुंचे कोतवाल व सीओ ने मोहल्ले के ही वासुदेव पुत्र शारदा, कुलदीप पुत्र जगदीश, सुरेंद्र सिंह पुत्र मंगल, यादवेंद्र पुत्र मंगल निवासी बघौरा व अमित पुत्र रतीराम निवासी भवानीराम जालौन व चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया था। पुलिस ने सिपाही अरविंद की तहरीर पर 12 लोगों के खिलाफ एक राय होकर सरकारी कर्मचारी के साथ कार्य सरकार के दौरान मारपीट गालीगलौज व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले में कोतवाल सुधाकर मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पांच लोगों को जेल भेज दिया जबकि चार महिलाओं को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इस संदर्भ में पूर्व मंत्री का कहना है कि वासुदेव उनके रिश्तेदार हैं, पुलिस ने सभी लोगों को निर्दोष होने के बाद भी फंसाया। इतना ही नहीं पुलिस फोर्स ने मोहल्ले के लोगों के साथ मारपीट भी की है। इसकी शिकायत वे उच्चाधिकारियों से भी करेंगे।
No comments:
Post a Comment