ग्राम पंचायतों में गौशाला का हाल बेहाल - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 27 December 2020

ग्राम पंचायतों में गौशाला का हाल बेहाल


कोंच जालौन-(रिपोर्ट- गौरव मिश्रा भारत News Nation24) ग्राम कूंडा में बनी गौशाला में भूंख से तड़पती गौवंशो का  हाल बेहाल है।जहां एक ओर योगी सरकार द्वारा गौवंशो की सलामती के लिए करोड़ो रूपये खर्च किये जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर उन्ही रुपये से प्रधान अपनी जेब भर रहे हैं।ग्राम कूंडा में ग्रामीणों से मिली जानकारी से मालूम चला कि 4-5 दिन में एक बार भूसा डाल दिया जाता है और काफी गौवंश भूंख से मर गए है मरे हुए गौवंश को नहर में और गौशाला के पास ही फेक दिया जाता है।
      जब पत्रकारों की टीम मौके पर पहुंची उस समय गौवंशो के लिए न तो खाने को भूसा था न ही पीने योग्य पानी गौशाला के कर्मचारी ने बताया की गौवंशो के खाने के लिए 4-5 दिन में भूसा आता है ओर सूखा भूसा ही डाल दिया जाता है गौवंश भूंख से मर जाते हैं तो उन्हें बहीं फेक दिया जाता है और अभी 5-6 दिन तक गौवंशो को खाने को कुछ नही दिया गया तब गौशाला कर्मचारी तुलसीराम से रहा नही गया तो तुलसी राम ने 26/12/2020 को उच्चाधिकारी से गौशाला का सभी हाल कह दिया जिसकी सूचना प्रधान को हुई तो तुलसीराम को गौशाला से निकाल दिया और तुलसी राम के जगह नया कर्मचारी रख दिया।तुलसी राम का तीन माह का बेतन भी नही दिया।

  ग्राम वरोदा में भी गौशाला की स्थिति देखने लायक है ग्रामीणों ने बताया गौवंशो को भूसा नही दिया जाता पिपरमेंट की जली सूखी पत्ती डाल दी जाती है भूंख  से तड़पते गौवंश की हालत पर ग्रामीणों को तरस आ जाता है तो ग्रामीण ही भूसा डाल देते हैं लेकिन प्रधान कुछ नही करते हैं।

*ग्राम प्रधान के कार्य काल मे ग्रामीण रहे परेशान*

   ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम में सड़कें बनाई लेकिन सड़कें पूरी नही बनी बीच मे ही कार्य बंद करा दिया।
      माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पूरे भारत मे शौचालय व गरीबों के लिए आवास बनवाये गए लेकिन ग्राम कूंडा में प्रधान ने एक गरीब परिबार कृष्णा देवी पति कालीचरण परिहार जिसके पास 2 बीघा खेती है परिवार में 8 सदस्य हैं ऐसे गरीब परिवार को ग्राम प्रधान ने इन योजनाओं से बंचित रखा है।

No comments:

Post a Comment

Pages