ग्रामीणों ने सड़क पर 35 वर्षीय युवक का शव रखकर लगाया जाम - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 24 December 2020

ग्रामीणों ने सड़क पर 35 वर्षीय युवक का शव रखकर लगाया जाम

 जालौन कोंच------:( रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के तहसील  कोच के कैलिया थाना के  अंतर्गत पहाड़ागांव सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। तहसीलदार ने परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब दो घंटे जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गईं थीं। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई थी।
ग्राम नरी निवासी दिनेश (35) पुत्र भागीरथ की बाइक में बुधवार शाम डाढ़ी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दिनेश की मौत हो गई थी। वह कैंसर से पीड़ित पत्नी कुसुमा की दवा लेकर ग्वालियर से लौैट रहा था। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचग्रामीणों ने शाम करीब चार बजे सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस ट्रैक्टर मालिक और चालक को बचाने का प्रयास कर रही है। मौके पर पहुंचे तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा और एसएचओ कैलिया महेश कुमार ग्रामीणों को समझाकर करीब 6 बजे जाम खुलवाया। तहसीलदार ने पारिवारिक लाभ योजना से आश्रितों को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। सीओ राहुल पांडे कहा कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाए

No comments:

Post a Comment

Pages