उरई जालौन-------: (रिपोर्ट -विनय पांचाल भारत News Nation 24) हमराह एक्स केडेट एनसीसी सेवा संस्थान, उरई ,जिला जालौन कार्यकारिणी द्वारा आज उपनिरीक्षक मोहित कुमार यादव का सम्मान जिला कार्यालय पर किया गया ।
मोहित कुमार यादव ने दिनांक 12 दिसंबर 2020 को उरई के मोहल्ला गोपालगंज मौनी मंदिर के पीछे एक बालक, जो उनको रोता हुआ मिला था जो परिजनों से बिछड़ गया था, उस बच्चे को अपने संरक्षण में लेकर उसको उसके घर तक सकुशल पहुंचाया ।इस कार्य से प्रभावित होकर हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान, उरई कार्यकारिणी उपनिरीक्षक श्री मोहित कुमार यादव का आभार व्यक्त करती है और धन्यवाद देती है ।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गोपाल गहोई द्वारा श्री मोहित यादव जी का माला पहनाकर स्वागत किया गया ।तत्पश्चात जिला संयुक्त सचिव श्री पुष्पेंद्र सिंह करमेर ने उनको माला पहना कर सम्मानित किया । जिला संगठन सचिव श्री अनिरूद्ध विश्नोई, जिला उपाध्यक्ष श्री अतुल कुमार जी ने माला पहनाकर उनका आभार व्यक्त किया। रोहित गुप्ता, जिला प्रभारी ने उनको शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया । हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान जिला जालौन की महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटेल ने पुष्पगुच्छ देकर श्री मोहित कुमार यादव का आभार व्यक्त किया एवं उनको समय देने के लिए धन्यवाद दिया । इस अवसर पर उप निरीक्षक श्री मोहित कुमार यादव ने कहा कि यह तो हमारा कर्तव्य था इसमें सम्मान देने जैसी कोई बात नहीं है ।आपकी संस्था द्वारा जो सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं मैं उसकी सराहना करता हूं ।
No comments:
Post a Comment