लखनऊ------: विधान सभा चुनाव 2022 को मद्दे नजर रखते हुए आज दिनांक 13 दिसंबर 2020को आदर्श जनहित पार्टी की मीटिंग सिद्धार्थ पैलेस लखनऊ में संपन्न हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बृजेश कुमार झा एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव एडवोकेट विनय कुमार शर्मा, सह संस्थापक श्री संजीव भारद्वाज जी एवं अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी गण मीटिंग में उपस्थित रहे साथ में प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेंद्र कुमार शर्मा, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री राम कुमार रावत, जिला अध्यक्ष लखनऊ अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के श्री अशोक रावत एवं जिला महासचिव लखनऊ के श्री राजेश कुमार शर्मा जो कि जिला महासचिव लखनऊ से प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी में तीव्र गति से संगठन बढ़ रहा है। पदाधिकारियों ने यह आश्वासन राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को दिया है 2022 विधानसभा इलेक्शन में लगभग 200 विधायक जिताएंगे और सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे पार्टी तीव्र गति से विधानसभा अध्यक्ष की नियुक्ति कर रही है।बूथ स्तर तक मजबूती प्राप्त कर रही है। आने वाले समय में 2022 विधानसभा इलेक्शन में विपक्षी पार्टियों को कड़ी टक्कर देंगी सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद
Sunday, 13 December 2020
आदर्श जनहित पार्टी की मीटिंग सिद्धार्थ पैलेस लखनऊ में संपन्न
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment