भोपाल में आदर्श जनहित पार्टी की मासिक बैठक संपन्न - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Sunday, 27 December 2020

भोपाल में आदर्श जनहित पार्टी की मासिक बैठक संपन्न

भोपाल ------: भारत न्यूज़ नेशन 24 की खास रिपोर्ट मध्यप्रदेश भोपाल में मासिक बैठक आज संपन्न की गई हैं। जिसके  संचालक संतोष मेहरा  मध्य प्रदेश प्रभारी जी थे तथा मध्य प्रदेश के सभी पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री ज्ञान विश्वकर्मा जी एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल सिंह एवं महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री ज्योति विश्वकर्मा जी, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी श्री अंजलि धाकड़ जी, एवं ललिता विश्वकर्मा जी तथा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे और मध्य प्रदेश में पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए नवीन रणनीतियां बनाने पर बल दिया गया साथ ही में कुछ नए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति देकर सम्मानित किया गया राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों में एडवोकेट विनय कुमार शर्मा राष्ट्रीय मुख्य महासचिव जी ने ऑडियो कॉल के माध्यम से मीटिंग को संबोधित किया तथा पार्टी के उद्देश्य के बारे में सभी को अवगत कराया राजनीति के क्षेत्र में राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर यह पार्टी कार्य करेगी साथ ही में मध्य प्रदेश की जनता से यह आवाहन किया है कि भारतीय जनता पार्टी के हिंदुत्व के मुद्दे पर भ्रमित ना हो और आपस में धर्मनिरपेक्ष के मार्ग पर चलकर देश में सुख शांति बनी रहे और आर्थिक अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु इस पार्टी का सभी लोग समर्थन करें।
राष्ट्रीय संगठन सचिव श्री राजेंद्र कुमार शर्मा जी ने भी पार्टी के पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया भोपाल के सभी पदाधिकारियों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार

No comments:

Post a Comment

Pages