जालौन माधौगढ--------: (रिपोर्ट- शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) कस्बे में एक चाट की दुकान में लगी आग से सिलिंडर फट गया। आग विकराल हो गई। फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची इससे तीन और दुकानों तक आग पहुंच गई। आग से तीनों चारों दुकानों में करीब छह लाख का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से फायर बिग्रेड और पुलिस ने आग पर काबू पाया।
रेढर थाना क्षेत्र के गांव कमसेरा चौराहे पर लाल सिंह पुत्र गरीबे की गुमटी में चाट की दुकान चलते हैं। रविवार रात उनकी गुमटी में आग लग गई। इससे गुमटी में रखा सिलिंडर फटने गया। इससे आग और विकराल हो गई। दुकानदारों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
फायर ब्रिगेड एक घंटे देर से पहुंची इससे आग मंगल सिंह पुत्र रामबाबू की आटो पार्ट्स की दुकान, श्यामकरन के सैलून, मिठाई लाल की मिठाई की दुकानों तक पहुंच गई। आग से मंगल की दुकान में टायर ट्यूब, मोबिल आयल, एक बाइक, श्यामकरन की दुकान में ,तखत, कांच आदि और मिठाईलाल की दुकान में सामान जल गया। दुकानदारों के सहयोग से फायर बिग्रेड व पुलिस ने आग पर काबू पाया। रेढर एसओ योगेन्द्र पटेल का कहना है कि अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। फिर भी जांच की जा रही है।
No comments:
Post a Comment