जमीनी विवाद झगड़े में प्रयोग की गई तमंचा व कुल्हाड़ी सहित दो गिरफ्तार - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 21 December 2020

जमीनी विवाद झगड़े में प्रयोग की गई तमंचा व कुल्हाड़ी सहित दो गिरफ्तार

जालौन  उरई/कुठौंद --------:( रिपोर्ट आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन खेरा जमलापुर के शीवेंद्र की हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शनिवार को इलाज के दौरान शीवेंद्र की मौत के बाद जानलेवा हमले के मुकदमे को हत्या में तरमीम कर दिया गया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा कारतूस और कुल्हाड़ी बरामद की हैं।
सीओ जालौन विजय आनंद ने अपने कार्यालय में   मीडिया को बताया कि खेरा जमलापुर में गुरुवार को जमीन की रंजिश में दो पक्षों में लाठी डंडे, कुल्हाड़ी चलने के साथ फायरिंग हुई थी। इसमें एक पक्ष से शीवेंद्र, राघवेंद्र और दूसरे पक्ष से भी दो लोग घायल हुए थे। मुकदमा कुठौंद कोतवाली में दर्ज कराया गया था। घायलों का झांसी में इलाज चल रहा था। शिवेंद्र की शनिवार को मौत हो गई थी।कुठौंद पुलिस ने मुकदमा हत्या में तरमीम कर दिया। सीओ ने बताया कि थानाध्यक्ष अरुण कुमार तिवारी ने आरोपी नृपेंद्र नारायण उर्फ पिंटू और शिवगणेश उर्फ सोनू को शेखपुर अहीर में अंग्रेजी शराब के ठेका के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि दो आरोपी कृष्ण कुमार और आशुतोष फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। सीओ ने कहा कि गांव में शांति है, लेकिन एहतियातन पुलिस व पीएसी तैनात है।

No comments:

Post a Comment

Pages