जालौन------:( रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के बैंक से रुपये निकालकर जा रहे किसान से दिनदहाड़े बाइक सवार दो लुटेरों ने टक्कर मारकर 1.43 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच-पड़ताल की। सीओ माधौगढ़ भी स्वाट टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा निवासी किसान राघवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक जालौन की स्थानीय शाखा में है। शुक्रवार को वह बाइक से बैंक रुपये निकालने के लिए आए थे। दोपहर लगभग तीन बजे उन्होंने 1 लाख 43 हजार रुपये बैंक से निकाले और झोले में रख लिए। इसके बाद वह बाइक से वापस गांव लौटने लगे। जालौन कोतवाली क्षेत्र के सुढ़ार गांव के पास पीछे से आ रहे बुलेट पर सवार हेलमेट लगाए दो बदमाशों ने उनकी बाइक में पैर से धक्का मार दिया। वह अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क के किनारे गिर गए। इसी दौरान एक लुटेरा गाड़ी से उतरा और दूसरा व्यक्ति बुलेट स्टार्ट किए खड़ा रहा। बाइक से उतरे लुटेरे ने बाइक पर टंगा रुपये से भरा झोला निकाला और फिर गाड़ी से दोनों भाग गए।
No comments:
Post a Comment