उरई जालौन------: (रिपोर्ट्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई स्थित जिला कारागार में बंद कानपुर निवासी बंदी की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल स्टाफ उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कानपुर नगर के थाना कल्याणपुर निवासी अक्षय उर्फ राहुल (44) पुत्र रामसेवक हत्या, जानलेवा हमला व गैंगस्टर सहित कई मामलों में विचाराधीन बंदी था। शुक्रवार को ब्लडप्रेशर बढ़ने से उसकी हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल में उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने बताया जेल डाक्टर के मुताबिक अक्षय उर्फ राहुल को ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। इसी के चलते उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह पता चलेगी
No comments:
Post a Comment