18 वर्षीय इंटरमीडिएट का छात्र फांसी पर झूला मौत - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 6 January 2021

18 वर्षीय इंटरमीडिएट का छात्र फांसी पर झूला मौत

उरई-------: (रिपोर्ट - विनय पांचाल भारत न्यूज़ नेशन 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई में  पुलिस अस्पताल  में तैनात   डॉक्टर के बेटे ने घर कमरे में अज्ञात कारणों के चलते  फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सुशील नगर निवासी निवासी कमलेश राठौर के 18 वर्षीय बेटे राज राठौर ने बुधवार की सुबह घर के कमरे में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों को जब जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दीया  वहीं अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में कमरे में लटका मिला ऊमरी संदिग्ध हालात में अधेड़ ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी निवासी शिशुपाल सिंह (48) पुत्र पहलवान सिंह बुधवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में संदिग्ध हालात में फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी शोभना दोपहर खाना के लिए उसे बुलाने कमरे में पहुंची तो उसका शव रस्सी से फांसी पर लटकता देख उसके होश उड़ गए। मां की चीख पुकार सुनकर बेटी शिखा मौके पर पहुंच गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लगभग पांच घंटे बाद शव को फांसी से उतारकर पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं मिली है और परिजन भी कोई मौत की वजह नहीं बता रहे हैं। 
पीड़ितों ने मारपीट की शिकायत एसपी से की
उरई-------: चौरसी गांव निवासी राममोहन पुत्र अनंतराम ने एसपी डा.यशवीर सिंह को बताया कि उसके भाई को बीते मंगलवार की शाम गांव के ही पांच लोगों ने मारपीट दिया था। जिसका प्रार्थनापत्र उसने पुलिस को दिया था। इस पर नीरज, विक्की, परशुराम, सूर्यकुमार व अज्ञात लोगों ने आज 11 बजे खेत के पास उसका रास्ता रोक लिया और शैलेेंद्र कल्लू व संजय के साथ उसकी भी मारपीट की और उसका मोबाइल व 20 हजार रुपये लूट लिए। और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जब वह इसकी शिकायत करने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसे भगा दिया। सभी को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ितों ने एसपी से मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कर कार्रवाई की जाए।

No comments:

Post a Comment

Pages