एनएच 27 पर ट्रक का पहिया टकराने से ट्रक में लगी आग चालक ने कूदकर बचाई जान - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 6 January 2021

एनएच 27 पर ट्रक का पहिया टकराने से ट्रक में लगी आग चालक ने कूदकर बचाई जान

जालौन उरई---------:( रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के एनएच 27 पर   कालपी के पास गुरुवार सुबह एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ट्रक धूं-धूंकर जलने लगा। ड्राइवर व हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई। गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे ट्रक मौरंग लादकर जोल्हूपुर मोड़ की तरफ से कालपी की ओर आ रहा था। नेशनल हाईवे पर भारत गैस गोदाम के सामने ट्रक का एक पहिया बीच के डिवाइडर से टकरा गया।
पहिया के टकराने से टायर मे आग लगी और देखते ही देखते पूरा ट्रक आग का गोला बन गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और अग्नि शमन की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा ट्रक खाक हो चुका था।


No comments:

Post a Comment

Pages