मोक्ष धाम समिति ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप कमीशन खोरी की भेंट चढ़े 23 लोग - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Monday, 4 January 2021

मोक्ष धाम समिति ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप कमीशन खोरी की भेंट चढ़े 23 लोग

 जालौन उरई------:( रिपोर्ट -आशीष पाठक भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन गाजियाबाद के मोक्षधाम में हुई घटना के बाद अब जिले के मोक्षधाम के घटिया निर्माण को लेकर सवाल उठने लगे है। स्थिति यह है कि प्रबंधन समिति ने खुद ही मोक्ष धाम के निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मोक्षधाम पहुंचने वाले लोगों को सजग रहने के लिए प्रेसवार्ता कर चेतावनी दी है। समिति के सदस्यों का कहना है कि जब तक निर्माण कार्य की जांच न हो तब तक मोक्षधाम में पहुंचने वाले लोग इन प्रतीक्षालयों में न बैठे।
 आपको अवगत कराते चलें कि सोमवार को मोक्षधाम समिति के सचिव अशोक गुप्ता महाबली तथा समिति के सदस्य कमलेश जैन ने मोक्ष धाम निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011-12 में तत्कालीन सांसद घनश्याम अनुरागी ने सांसद निधि से लगभग 6 लाख की लागत से मोक्ष धाम में आने वाले दुखी परिजनों के लिए बैठने के लिए एक प्रतीक्षालय बनवाया था, लेकिन घटिया निर्माण के चलते बनते ही प्रतीक्षालय की छत चटकने लगी। जिसे लेकर कई बार समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी से शिकायत की, लेकिन किसी ने भी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि कल हृदयविदारक घटना गाजियाबाद के मुरादनगर के मोक्षधाम में हुई है जिसमें 23 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उसको ही संज्ञान में लेकर प्रशासन और जनता को सजग करने के लिए यह वार्ता की है। जिससे सजग रहकर किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। अशोक गुप्ता ने मोक्षधाम में नगर पालिका द्रारा कराए गए निर्माण की भी जांच की मांग की है। उनका कहना है कि पालिका ने जो कार्य कराए है वह भी कमीशन खोरी की भेट चढ़ गए है।


No comments:

Post a Comment

Pages