जालौन उरई -------: (रिपोर्ट -शिवबालक सिंह राजावत भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत 1 ग्राम में मिट्टी का टीला धंसने से मजदूर का मकान क्षतिग्रस्त हो गया उसकी महिला घायल हो गई ग्रामीणों ने महिला को मलबे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के नरौल गांव निवासी रामकुमार शाक्यवार पुत्र रामसुंदर का पक्का मकान मिट्टी के टीले से सटा हुआ बना था। सोमवार की सुबह चार बजे के लगभग मिट्टी का टीला धसकने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उसकी महिला दबकर घायल हो गई। जब यह हादसा हुआ तब सभी लोग सो रहे थे। रामकुमार ने बताया कि वर्ष 2019-20 में उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मिला था। जिसे पक्का बनाकर पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। मिट्टी का टीला गिर गया और उसका गेट टूट गया। जिसमें उसकी पत्नी दबकर घायल हो गई। वहीं उसका गृहस्थी का सामान भी दब गया।
No comments:
Post a Comment