जालौन उरई --------:(रिपोर्ट -अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के मुख्यालय उरई से मात्र 8 किलोमीटर दूर चमारी नाला के जंगल में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला जिसकी सूचना पर पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उक्त व्यक्ति पैसे से राजमिस्त्री बताया जा रहा है मिस्त्री के गले में चोट के निशान थे। जेब में मिली पर्ची से उसकी शिनाख्त की गई। आटा पुलिस के मुताबिक, वह नजदीक के ब्लाक कदौरा के गांव परौसा का निवासी था और चकबंदी में तारीख के लिए घर से उरई निकला था। गुरुवार की शाम देर शाम को चमारी नाला के जंगल मे ग्राम परौसा निवासी 45 वर्षीय राज मिस्त्री जगदीश कुशवाहा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जगदीश के गले पर चोट के निशान थे। उससे खून बह रहा था। पुलिस को जगदीश के कपड़ों की तलाशी पर एक पर्ची मिली, जिसमें किसी वकील का मोबाइल नंबर लिखा था। वकील की मदद से ही जगदीश की शिनाख्त की जा सकी। वकील के मुताबिक जगदीश की गुरुवार को डीडीसी चकबंदी में तारीख थी, वह घर से उरई तारीख करने आया था।
परिजनों के मुताबिक जगदीश कानपुर में रहकर राज मिस्त्री का काम करता था और चकबंदी की तारीख के कारण ही गांव आया हुआ था। शव के आसपास ही बाइक के टायरों के निशान भी मिले हैं। इससे उसकी हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर मौजूद सीओ आरपी सिंह ने आटा पुलिस को जल्द से जल्द मामले के खुलासे के निर्देश दिए हैं।
इंस्पेक्टर सुनील कुमार का कहना है कि फिलहाल तो मामला हत्या का लग रहा है लेकिन पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो सकेगी। वहीं इलाकाई लोगों का कहना है कि हाईवे कुछ ही दूरी पर है। चमारी नाले के पास भी पुलिस पिकेट रहती है, ऐसे में घटना का होना पुलिस के लिए चुनौती है।
No comments:
Post a Comment