रिश्तेदारी से लापता 19 वर्षीय युवक का शव नहर में पड़ा मिला - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 7 January 2021

रिश्तेदारी से लापता 19 वर्षीय युवक का शव नहर में पड़ा मिला

 जालौन उरई-------:( रिपोर्ट- अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र   का मामला है जहां पर एमपी के सरसई थाना क्षेत्र में मिले चार दिन से लापता युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पांच दिन पहले युवक अपनी रिश्तेदारी में एमपी के गांव गया था। वहां से चार दिन लापता रहने के बाद उसका शव नहर में पड़ा मिला। मृतक के ग्राम फुलैला स्थित घर में मातम पसरा है                     आपको घटना से अवगत कराते चलें कि कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम फुलैला के रहने वाला 19 वर्षीय युवक मानवेंद्र पुत्र हरिसिंह गत दो जनवरी को अपने घर से मध्यप्रदेश के गांव कुम्हररिया राय रिश्तेदारी में गया था। तीन जनवरी की सुबह वह शौचक्रिया के लिए कहकर निकला पर वापस नहीं लौटा। खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। रिश्तेदारों ने युवक के परिजनों को सूचना दी तो तलाश के दौरान गांव से थोड़ी दूर बाइक खड़ी मिल गई लेकिन मानवेंद्र का पता नहीं चला। परिजनों ने क्षेत्रीय थाना सरसई में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही कैलिया थाने में भी तहरीर दी। काफी खोजबीन के बाद बुधवार को मानवेंद्र का शव ग्राम कुम्हररिया राय जिला दतिया की नहर में पड़ा मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। युवक के शव का दाह संस्कार फुलैला में किया गया।
उसके भाई मोनू ने हत्या कर शव नहर में फेंक देने की आशंका जताई है। उसने बताया कि शव जिस हालत में मिला है उससे ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि उसके साथ कोई हादसा हुआ होगा। शरीर पर कपड़े थे और एक पैर मेें जूता-मोजा भी। अगर वह नहाते वक्त नहर में बहा होता तो नहाने से पूर्व उसने कपड़े और जूतेे तो उतारे होते। इस बाबत सरसई थाना इंचार्ज वीर बहादुर सिंह का कहना है कि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है और प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता हैै जैसे वह नहर में फिसल गया हो और डूबने सेे उसकी जान चली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता लग जाए

No comments:

Post a Comment

Pages