ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 20 January 2021

ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र

उरई  जालौन------:( ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के  प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत एनआईसी सभागार में ऑनलाइन के माध्यम से पीएम व सीएम ने जिले के लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय किस्त स्वीकृत के प्रमाण पत्र दिए। इस दौरान मौजूद संासद भानू प्रताप वर्मा व जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने लाभार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपे। पीडी शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि योजना के अंतर्गत जिले से कुल 6446 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बाटे गए।
बुधवार को एनआईसी सभागार में सांसद भानू वर्मा की अध्यक्षता में ऑनलाइन प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों को प्रथम व द्वितीय किस्त का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ऑनलाइन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण लाभार्थियों को सुनाया गया। कार्यक्रम में कुल 6446 लाभार्थियों को किस्तों का वितरण किया गया। इसमें 1662 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के कुल 664.80 रुपए राशि, वहीं 4784 लाभार्थियों को दूसरी किस्त के कुल 3348.80 लाख रुपये का वितरण किया गया। इसमें डकोर ब्लाक से कुल 288 लाभार्थी, जालौन में 40 लाभार्थी, कदौरा से 490, कोंच ब्लाक से 119, कुठौंद से 72, माधौगढ़ से 188, महेवा से 116, नदींगांव से 119, रामपुरा से 230 लाभार्थियों को किस्तों का भुगतान किया गया।
इस दौरान संासद ने कहा कि हर पात्र तक योजनाओं का लाभ पहुंचा है। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि सभी लाभार्थियों के किश्त के पैसे उनके खातों में भेज दिए गए है। इस अवसर पर कदौरा बीडीओ अतिरंजन सिंह, जालौन बीडीओ महिमा विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।
राम कुमार को मिला राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान
उरई-------: समाजसेवी रामकुमार जादौन को राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान 2021 से यूथ आईकॉन से सम्मानित किया गया। लखनऊ के लोहिया सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Pages