किसान हित तीनों बिल वापस ले केन्द्र सरकार-महबूब मंसूरी - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 14 January 2021

किसान हित तीनों बिल वापस ले केन्द्र सरकार-महबूब मंसूरी

 सरकार विरोध गांव-गांव लगाई जायेगी किसान चौपाल
उरई जालौन------:  (ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 ) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन किसान हितो को देखते हुए भाजपा की केन्द्र सरकार को किसान विरोधी तीनों बिलों को तत्काल वापस लेना चाहिए। उक्त बात समाजवादी पार्टी प्रगतिशील (लोहिया) के जिला कोषाध्यक्ष महबूब मंसूरी ने एक अनौपचारिक भेंट वार्ता के दौरान हिन्दी दैनिक सत्तातंत्र संवाददाता से कही। उन्होंने कहा कि किसान बिरोधी काले कानून को वापस लिये जाने की केन्द्र सरकार उनकी पार्टी मांग करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पास किये गये तीनों बिलों के विरोध में गांव-गांव किसानों की चौपाल लगायी जायेगी और उन्हें बिलों से होने वाले नुकसान की विस्तार से जानकारी भी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री 26 जनवरी को आजादी मना रहे है जिसमें 
बिट्रिश हुकमरान को मुख्य अतिथि बतौर बुलाया जा रहा है। नरेन्द्र मोदी की सरकार ने किसान विरोधी काला कानून पास करवा कर देश के किसानों के साथ धोखा किया तथा पूंजीवादी ब्यवस्था को लागू कर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रगतिशील (लोहिया)  किसानों के आंदोलन में उनके साथ है तथा किसान विरोधी काले कानून को वापस लिये जाने के लिए गांव-गांव किसान चौपाल लगायेगी और उनकी समस्याओं को सुनने का काम करेगी तथा सरकार द्वारा लाये गये काले कानून की हकीकत के बारे में अवगत करायेगी। देश के प्रधानमंत्री ने आम जनता को धोखा देने वाले ब्यान देकर गुमराह करने का काम करते है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी किसान हित में हर तरह से तैयार है। उन्होंने बताया कि जल्द ही पार्टी के झांसी मण्डल प्रभारी विष्णुपाल सिंह नन्नू राजा व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह कुशवाहा सहित आदि संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर किसान हित में आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी तथा सरकार पर तीनों बिल वापस लेने का दबाव बनाया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages