बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन सक्रिय - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Thursday, 14 January 2021

बर्ड फ्लू को लेकर प्रशासन सक्रिय

उरई जालौन------: ( रिपोर्ट आशीष पाठक भारत न्यूज़ नेशन 24 उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थय विभाग और पशुपालन विभाग पूरी सतर्कता बरत रहा है। टीमें बना दी गई है और जो पोल्ट्री फार्म और मांस बिक्री केंद्रों का भ्रमण कर रही है। पोल्ट्री फार्म संचालकों को हिदायत दी गई है कि मुर्गियों में किसी तरह की बीमारी फैलने पर तत्काल विभाग को सूचित करें। विभाग ने टीम भी बना दी है ताकि किसी भी आकिस्मक स्थिति से निपटा जा सके।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में बर्ड फ्लू को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। जिले में दो पोल्ट्री फार्म है, जिसमें एक में करीब 70 हजार मुर्गी है तो दूसरे में दस हजार मुर्गी है। वहीं छोटे बड़े मिलाकर तीस दुकानदार पंजीकृत है ।  विभाग की ब्लाकवार टीम बना दी गई है। जिसमें तीन सदस्य शामिल है, वह  क्षेत्र का भ्रमण कर बर्ड फ्लू को लेकर लोगों को जागरुक कर रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ नीरज कुमार को सचल दल का नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9956817388 है। पशुधन प्रसार अधिकारी श्यामसुंदर कुशवाहा का मोबाइल नंबर 9839145104 है। यह नंबर सार्वजनिक रुप से जारी कर दिए गए हैं और लोगों से कहा गया है कि रोग फैलने की सूचना इन नंबरों पर दें। विभाग पूरी तरह सतर्कता बरत रहा है और रोजाना की अपडेट शासन को भेजी जा रही है। कैसे फैलता है बर्ड फ्लू
संक्रमित मुर्गी के विषाणु पक्षी के बीट से निकलते है। विषाणु से संक्रमित कुक्कुट बीट से संक्रमण अन्य मुर्गियों को संक्रमित करता है। बर्ड फ्लू वायरस मुर्गियों से सूकरों में भी फैलता है। इसके अलावा मानव को भी यह बीमारी संक्रमित कर सकती है।
बचाव के लिए खुद के साथ पशुवाड़ों, मुर्गी पालन केंद्रों की सफाई रखना बहुत जरूरी है। अभियान में लगे पशु चिकित्सा कर्मचारियों को मास्क पहनना बहुत जरूरी है। बाहर से आए पक्षियों का आयात कतई न करें।
स्वास्थ्य विभाग की भी तैयारियां पूरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की भी तैयारियां पूरी है। किसी भी स्थिति से निपटने की तैयारी है। जिला अस्पताल में एक वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। कंट्रोल रुम को भी सक्रिय कर दिया गया है। रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) भी गठित कर दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Pages