कानपुर देहात--------:(ब्यूरो रिपोर्ट भारत News Nation 24 ) उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात के पुखरायां भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के हांसेमऊ गांव के पास खेतों में लगे पेड़ से विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मंगलवार की सुबह पेड़ से लटकते दोनों के शव देखकर हड़कंप मच गया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतकों के परिजनों ने पहुंच कर दोनों शवों की पहचान कीी सुबह हांसेमऊ गांव के लोग खेतों की ओर गए तो पेड़ की डाल से युवती और युवक का शव लटकता देखा। गांव के लोग दोनों की पहचान नहीं कर सके। दोनों के शव शाल को फांड़कर उसकी बनाई गई रस्सी से लटक रहे थे। सूचना पर देवीपुर चौकी इंचार्ज भूकेंद्र सिंह व कोतवाल धर्मेंद्र सिंह पहुंचे। तभी भोगनीपुर के असेवा गांव निवासी जगराम सिंह यादव ने पहुंचकर युवती के शव की पहचान अपनी बेटी आरती (22) के रूप में की। बताया कि उनकी बेटी राजपुर क्षेत्र के गुबार गांव निवासी श्यामलाल विश्वकर्मा (25) से प्रेम करती थी। गुबार गांव में उनकी रिश्तेदारी होने से आना-जाना था। इधर, युवक असेवा गांव में ही टेंट हाउस में काम करता था। उसका लड़की के घर पर भी आना जाना रहा है। प्रकरण की जानकारी होने पर 30 जून 2020 को जालौन थाना कुठौंद के मोहम्मदपुर गांव निवासी चेतन सिंह से बेटी की शादी कर दी थी। इसके चलते उसने प्रेमी के साथ आत्महत्या कर ली है वहीं गुबार गांव से पहुंचे नरेंद्र विश्वकर्मा ने मृतक की पहचान अपने भाई श्यामलाल विश्वकर्मा के रूप में कर ली। उसने भी प्रेम प्रकरण का मामला बताया है। पुलिस ने दोनों शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रकरण का है। किसी ने आरोप में तहरीर नहीं दी है। मौके पर शराब की बोतल और डिस्पोजल पड़े थे। जिनको फोरेंसिक टीम ने कब्जे में लिया है।
Wednesday, 27 January 2021
विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर पेड़ से लटक कर दी जान
Tags
# कानपुर देहात
Share This
About Editer
कानपुर देहात
Labels:
कानपुर देहात
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment