युवक ने की घर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Wednesday, 27 January 2021

युवक ने की घर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

उरई जालौन ---------: (रिपोर्ट-  डॉ .अरविंद राजपूत   भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड डकोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 15 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर एक युवक अपने घर ले गया जहां उससे दुष्कर्म की नाकाम कोशिश की डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवक ने किशोरी को बहाने से घर बुलाकर कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। जब किशोरी ने चीख पुकार मचाई तो उसकी मां आवाज सुनकर वहां पहुंच गई। इसके बाद आरोपी मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके भाग गया। पीड़ित ने पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की शाम पड़ोसी गजेंद्र उर्फ गट्टी उसे बहाने से अपने घर ले गया और फिर उसे कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। खुद को बचाने के लिए उसने आरोपित का पुरजोर प्रतिरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद गजेंद्र ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुन उसकी मां मौके पर आ गई। तब आरोपित ने उसे छोड़ा। इसके बाद धमकी दी। हालांकि पीड़िता ने साहस करते हुए पिता के साथ डकोर थाना पहुंचकर तहरीर दी। पहले पिता ने मुख्य आरोपी के साथ उसके भाई के विरुद्ध भी दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी मौके से भाग गया। सीओ सिटी संतोष कुमार का कहना है कि घटना को संवेदनशीलता से लेते हुए जांच की जा रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

Pages