एक लाख से अधिक नए मतदाता पंचायत चुनावों में पहली बार करेंगे वोट - Bharat News Nation 24

Bharat News Nation 24

हर खबर पर नज़र

Breaking news

Tuesday, 12 January 2021

एक लाख से अधिक नए मतदाता पंचायत चुनावों में पहली बार करेंगे वोट

जालौन उरई---------:( ब्यूरो -रिपोर्ट भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की तैयारियां जोरों से हैं इस बार चुनाव से पूर्व जिस तरह से मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में विभागीय अमले जुटे हुए हैं उससे जो तस्वीर अब तक सामने आई है वह स्पष्ट करती है कि इस बार जनपद में तकरीबन डेढ़ लाख से अधिक नए युवा मतदाता पहली बार पंचायत चुनावों में अपना मत देने जा रहे हैं जबकि संशोधित किए गए मतदाताओं का आंकड़ा 20 हजार के आसपास बताया जाता है तो वही चौंकाने वाली बात यह भी इस बार देखने को मिल रही है कि इन चुनावों में तकरीबन 73000 मतदाताओं को अभी तक मतदाता सूची से बाहर किया गया है।त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर इन दिनों संबंधित हमले मतदाता सूची को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं विभागीय सूत्रों की माने तो मतदाता सूची लगभग पूरी तरह से तैयार की जा चुकी है जिसके अनुसार जो तस्वीर सामने आई है उसके मुताबिक अब तक की स्थिति में जनपद के सभी नौ विकास खंडों में 1 लाख 50,000 474 नए मतदाताओं के नाम शामिल किए गए हैं ब्लाक बार देखें तो डकोर विकासखंड के 22481 कटोरा, 16862 महेवा में 13105, रामपुरा में 11894, नदीगांव में 24319, कुठौंद में 17000,  कोच में 15 311, माधौगढ़ में 16322 तथा जालौन में 15178 नए मतदाताओं को इस बार की मतदाता सूची में शामिल किया गया है हालांकि ऐसे मतदाताओं की संख्या भी तकरीबन 20352 बताई जाती है जिनको मतदाता सूची में संशोधित किया गया है जबकि मतदाता सूची से हटाए जाने वाले मतदाताओं का आंकड़ा विभागीय सूत्रों के मुताबिक 73692 बताया जाता है कुल मिलाकर अब तक की स्थिति से यही साबित होता है कि लगभग डेढ़ लाख नए मतदाता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में वोट डालेंगे जबकि 736 92 की संख्या में मतदाता मतदाता सूची से बाहर होकर वोट नहीं कर सकेंगे। गौरतलब हो कि मतदाता सूची का यह आंकड़ा आगामी 22 तारीख तक नए रूप में अंतिम सूची के तौर पर जारी होगा जिसमें कुछ और नाम घटाएं बढ़ाएं जा सकते हैं फिलहाल विभागीय तैयारियां पूरी तरह से तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि आगामी 22 तारीख के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की सरगर्मियां तेज हो जाएंगी।

No comments:

Post a Comment

Pages