निरंतर चलना कि हमारा प्रथम उद्देश्य होना चाहिए -रोहित गुप्ता जालौन उरई ---------:(रिपोर्ट - आशीष पाठक भारत News Nation 24 )उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन दिनांक 12 जनवरी 2021 को हमराह एक्स कैडेट एनसीसी सेवा संस्थान उरई जिला जालौन कार्यकारिणी द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती जिला कार्यालय पर मनाई गई ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री प्रशांत गुप्ता ,श्री गंगाराम यादव जी उपस्थित रहे ।हमराह संस्था के जिला प्रभारी रोहित गुप्ता ने सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी हम सभी के आदर्श हैं उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर हम अपने जीवन में सर्वोत्तम प्राप्त कर सकते हैं। "उठो ,जागो और जब तक लक्ष्य को प्राप्त ना कर लो ,तब तक रुको मत" इस मूल मंत्र के द्वारा हम जो चाहते हैं वह प्राप्त कर सकते हैं ।निरंतर चलना कि हमारा प्रथम उद्देश्य होना चाहिए ।इस अवसर पर जिला संगठन सचिव श्री अनिरुद्ध विश्नोई ने सभी उपस्थित साथियों को शपथ दिलाई कि हम सभी स्वामी विवेकानंद जी द्वारा बताए गए रास्ते पर चलेंगे और एक अच्छे समाज की रचना में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे ।कार्यक्रम में विशिष्ट सहयोगी गोपाल गहोई के साथ श्री मोहित वर्मा ,संजू,आदि उपस्थित रहे।
Tuesday, 12 January 2021
हमराह एक्स कैडेटएनसीसी सेवा संस्थान उरई द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Bharat News Nation 24
No comments:
Post a Comment