जालौन कदौरा ---------:(रिपोर्ट अतुल शास्त्री भारत News Nation 24) उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड जनपद जालौन के विकासखंड कदौरा के मरगांया गांव में शनिवार रात बेखौफ चोरों ने धावा बोला। तीन घरों को निशाना बनाकर तीन लाख से ज्यादा का माल समेट ले गए जबकि चार अन्य घरों के लोग जागने से वे उनके दरवाजे बंद कर भाग निकले।
रविवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। दूसरी ओर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। ग्राम मरगांया में शनिवार रात चोरों ने सबसे पहले गांव के किसान सगे भाई गया प्रसाद व कमलेश पुत्र बालादीन के सूने घरों में धावा बोला।
मकान के मुख्य दरवाजे पर लगे ताले कुंडी को तोड़कर घर के अंदर पहुंचे। चोरों ने बक्से का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात चोरी कर ली। गयाप्रसाद के मुताबिक, दोनों भाई शनिवार की रात परिजनों व बच्चों सहित उरई के दौलतपुर गांव अपनी भांजी खुशबू की शादी में गए थे। घर से चोर सोने की बेसर, चांदी की हाफ पेटी व दो हजार की नगदी सहित करीब 80 हजार का सामान चुरा ले गए। वहीं भाई कमलेश ने बताया कि चोर उनके घर से सोने की बेसर चांदी की पायल, चूड़ी तोड़िया व सिक्के, बच्चों की करधनी, पीतल के बर्तन व 15 सौ रुपये सहित घर का अन्य सामान चुरा ले गए।
कमलेश ने बताया कि उनके घर से चोर डेढ़ लाख की चोरी की है। इसके बाद चोर गांव के वीर सिंह पुत्र शिवसिंह के घर पर धावा बोला। दरवाजे की कुंडी काटकर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर चांदी के जेवर व नगदी साफ कर दी।आहट सुनकर वीरसिंह व उसकी मां पुष्पा जागी तो चोरों ने उनके कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। वीर सिंह ने 30 हजार की चोरी बताई है। इसके साथ चोरों ने गांव के राजेंद्र पुत्र मइयादीन, हाकिम उर्फ बंटा पुत्र संतराम, रामकुमार पुत्र भगीरथ व वीरसिंह पुत्र बालादीन के घरों को भी निशाना बनाया पर आहट से परिजनों जाग गए और चोर बिना चोरी किए घरों को बाहर से बंद कर भाग निकले।चोरों ने घरों में न सिर्फ बाहर से कुंडी लगाई बल्कि मफलर व तौलिया से दरवाजों को बांध भी दिया था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा होगा।
No comments:
Post a Comment